फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने से उड़ी चिंगारी, धान की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा/कंदवा।जिले में दो स्थानों पर आग के कारण खेत में खड़ी फसल जल गई। पराली जलाने से निकली चिंगारी से धान की खड़ी फसल में आग लगी। सैयदराजा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में सोमवार की दोपहर एक खेत में जलाई गई पराली से उड़ी चिंगारी के कारण ग्राम प्रधान के तीन एकड़ खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। वहीं कंदवा के जेवरियाबाद में भी पराली जलाने से निकली चिंगारी से आठ बीघा फसल जल गई। दोनों गांवों में ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू किया।
विज्ञापन

भुआलपुर गांव के प्रधान भोला सिंह के खेत के बगल के पराली जलाई गई थी। आग की लपटों से निकली चिंगारी की चपेट में आकर उनकी तीन एकड़ धान की खड़ी फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पराली जलाने पर फसल में आग लगने की सूचना मिली है। जांच कर पराली जलाने वाले पर मुकदमा किया जाएगा।
वहीं कंदवा क्षेत्र के जेवरियाबाद गांव में भी जलाई गई पराली से निकली चिंगारी से जेवरियाबाद गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू की करीब आठ बीघा खड़ी धान की फसल जलकर राख हो गई। आस-पास मौजूद लोगों के अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राज मार्ग पर बरहनी व जेवरियाबाद गांव के मध्य ने रामविलास सिंह व अंकुर सिंह का खेत बटाई पर लेकर ओमप्रकाश सिंह गुड्डू ने धान की फसल रोपी थी। बेटी की शादी होने कारण अभी धान की फसल नहीं कट पाई थी। आग लगने की सूचना पर पुलिस व अग्निशमन दल के कर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक धान की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें