फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर पांच दिन बाद भी नहीं बदला जा सका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के परसिया गांव में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से जला है। बिजली के अभाव में उसम भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कई बार शिकायत किये जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अमड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े परसिया गांव के ग्रामीण पिछले एक माह से बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से परेशान हैं। आलम यह है कि गांव में लगे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह में 10 बार बदला जा चुका है। इस समस्या को दूर करने और ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। परसिया गांव के ओमप्रकाश सिंह,विजय नारायण सिंह,महेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह,दया शंकर यादव, राम दहिन यादव,आशीष यादव, छोटू राम,बाबू लाल राम,जंग बहादुर राम,रमेश राम ने कहा कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं और बार बार ट्रांसफार्मर जलने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें