फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने फूंका पुतला

Wed, 19 Oct 2016 01:39 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पुतला फूंकते छात्र।
विज्ञापन
स्थानीय  पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि निर्धारित न होने पर छात्र आंदोलन लगातार जारी है। मंगलवार को छात्रों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का पुतला फूंक कर विरोध जताया। छात्रों ने चेताया कि शीघ्र निर्णय  नहीं हुआ तो छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन द्वारा छात्रसंघ चुनाव की तिथि की घोषणा कर रदी गई थी। दूसरे दिन प्रशासन के दबाव में आकर चुनाव की तिथि स्थगित कर दी गई। इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर सत्यप्रकाश यादव पुत्तुल, आर्यन यादव, शैलेश मिश्रा, धनंजय यादव, सौरभ  गुप्ता, करन विश्वकर्मा, उमेश राय, संदीप यादव, मेराज अहमद, सूरज यादव, अख्तर अली, परमजीत, सौरभ सिंह, पीयूष, जुल्फिकार अंसारी, इसरार अंसारी, सोनू  यादव, ऋषि सिंह, अंकित पांडेय, भरत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें