फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नकदी और सामान जला

Sat, 23 May 2015 01:45 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के महुरा गांव में शुक्रवार को मोहन गोंड के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मड़ई में खूंटे में बंधी एक गाय और बछिया गंभीर रूप से झुलस गई तथा घर में रखा 72 हजार रुपये नकद सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची दमकल ने लगभग तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
   क्षेत्र के महुरा गांव में मोहन गोंड ने मकान से सटाकर मड़ई लगाई थी।

 जिसमें जानवरों को बांधते थे। शुक्रवार की दोपहर में तेज हवाओं के बीच किसी प्रकार मड़ई में आग लग गई। जिससे मड़ई जलने लगी। मड़ई में खूंटे से बंधी गाय व बछिया को बचाने से पहले मड़ई गिर गई।

जिससे दोनों झुलस गईं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्नि शमन विभाग को सूचना दिया व आग बुझाने में खुद लग गए। तब तक मकान में भी आग लग गई। सछास के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह काका ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली इलाके के मुबारकपुर के मझराती बंदी क्षेत्र में हुई। जहां कदमवां बस्ती में शुक्रवार की दोपहर लगी आग से सोनू कोल नामक गरीब का कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस अगिभनकांड में सोनू की सारी गृहस्थी नष्ट हो गयी तथा भीषण गर्मी में उसका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया।

 इस दौरान जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं से उनके प्रयास विफल हो गये। मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के गणेश विश्वकर्मा ने पीड़ित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें