फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नाला बनाने में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। फोरलेन निर्माण के दौरान नाला बनाने में बाधक बन रहे अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजा।
विज्ञापन

नगर में परमार कटरा से गल्ला मंडी तक एसडीएम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन पर हुए कई अवैध निर्माणों पर बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही।
इन दिनों पड़ाव चौराहे से गोधना मोड़ तक सिक्स व फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन के किनारे दो मीटर का नाला प्रस्तावित है। नाला बनाने में कई निर्माण आड़े आ रहे थे। कार्यदायी संस्था ने नाला बनाने के लिए नई सट्टी से गड्ढे की खोदाई आरंभ की तो कथित तौर पर परमार कटरा के कुछ दुकानदारों ने कार्य रोकवा दिया। इसके बाद जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पीएससी और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलवाकर कई अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। सुबह से लेकर देर शाम तक बुलडोजर चलता रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कई दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने को राजी हो गए। जिससे उनके निर्माण नहीं तोड़े गए। हालांकि देर शाम तक उन्होंने अतिक्रमण हटा लिया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन राजेश कुमार, एई पीएन मिश्रा, एई बाल गोविंद, जेई केडी खान व धर्मेंद्र जायसवाल, कोतवाल विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें