वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लालानगर टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। पुलिस के सहयोग से एनएचएआई के अधिकारियों ने उत्तरी लेन की करीब 45 से अधिक दुकानों पर बुलडोजर चलवाया।
वहीं राजमार्ग तक बनाए गए चबूतरे आदि को भी तोड़ दिया। इस बीच दुकानदारों ने बिना नोटिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया और एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। हाईवे प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार से ही टोल के किनारे से अतिक्रमण हटवाने गई थी। बृहस्पतिवार को दक्षिणी लेन की करीब 30 दुकानों को हटवाया था। प्राधिकरण का दावा है कि दो दिन पहले ही मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों से कहा गया था। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
मध्य सड़क से 30.5 मीटर सड़क की जमीन हैं। इसके दायरे में आने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि आगे अगर इस दायरे में पक्के मकान भी आए हैं तो उसे भी तोड़ा जाएगा। संवाद