फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिना ले आउट स्वीकृत कराए की जा रही प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को रामनगर और पीडीडीयू इलाके में बिना ले आउट स्वीकृत कराए हुई प्लाटिंग पर बुल्डोजर चलाया। चांदीतारा और बहादुपुर क्षेत्र में लगभग 13 बीघा में हुए निर्माण को अधिकारियाें की देख-रेख में ध्वस्त किया। चेतावनी दी गई कि इसके बाद प्लाटिंग की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंदौली और वाराणसी के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में तेजी से प्लाटिंग की जा रही है। बिना वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले आउट स्वीकृत कराए ही बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर निर्माण करा रहे हैं। इसको देखते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को बुल्डोजर लेकर अभियान चलाया। सबसे पहले रामनगर के चांदीतारा में लगभग तीन बीघा भूमि पर हुए प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके बाद बनारस पब्लिक स्कूल के पास बहादुरपुर रोड पर बिना लेआउट स्वीकृत कराए लगभग 04 बीघा भूमि पर किए गए प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसी तरह अन्य इलाकों में भी बुल्डोजर से निर्माण ध्वस्त किया गया। इस दौरान वीडीए के जोनल अधिकारी गौरव, जयप्रकाश, जेई अशोक कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें