फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के इस जिले में बुलडोजर एक्शन : अतिक्रमण को किया ध्वस्त, फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू; पुराने पेड़ को गिराया

Sat, 07 Dec 2024 08:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News : यूपी के चंदाैली में पड़ाव चाैराहे से लेकर रामनगर रोड पर अतिक्रमण हटाने का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया। यहां एक पुराना पेड़ भी कार्य में बाधक बन रहा था, उसे भी काट दिया गया। अफसरों की टीम सेमरा गांव पहुंची और पक्के मकानों व दीवारों को गिराने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
पड़ाव से रामनगर मार्ग पर अतिक्रमण हटवाने के दाैरान अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैली के पड़ाव चौराहे से रामनगर टेंगरा मोड़ तक बन रहे फोरलेन के निर्माण के तहत शुक्रवार को अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था। शनिवार को सड़क के लिए खोदाई शुरू हो गई। सड़क पर पुराने पेड़ के कटने से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं, दोपहर में पहुंची चंदौली के एडीएम सुरेंद्र सिंह ने जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

विज्ञापन


पड़ाव से रामनगर तक बने रहे फोरलेन के लिए शुक्रवार की रात पड़ाव चौराहे से लेकर सेमरा तक अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद शनिवार की सुबह नौ बजे से जेसीबी के माध्यम से रोड के पश्चिमी छोर पर खोदाई का शुरू हुआ। इसके बाद टीम सेमरा गांव पहुंची और पक्के मकानों व दीवारों को गिराने का कार्य शुरू किया।

कुछ लोगों ने खुद से अतिक्रमण के जद में आए अपने भवनों को तोड़ दिया। शाम तीन बजे के करीब मौके पर चंदौली एडीएम सुरेंद्र सिंह पहुंचे और उन्होंने पूरे कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द बचे हुए कार्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें