Chandauli News: चंदौली जिले में बिना लाइसेंस के चल रहे मीट- मुर्गे की दुकान पर सरकार का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई।
चंदौली जिले के जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर रोड के किनारे वर्षों से चल रही बिना लाइसेंस के मीट व मुर्गे की दुकान को शुक्रवार को ध्वस्त करा दिया गया। दोपहर में अचानक एसडीएम व फ्रूट विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कुलदीप सिंह जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल दुकान को जमींदोज किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम मुगलसराय अनुपम मिश्रा ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। कुछ दुकानदार बिना लाइसेंस के ही मीट व मुर्गे की दुकान अवैध तरीके से चला रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई। इस मौके पर राजीव मोहन सक्सैना, असिस्टेंट फ्रूट कमिश्नर कुलदीप सिंह आदि सहित फोर्स के साथ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।