सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गई। सोमवार भोर में टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे भैंस को मृत पड़ा देखा और पशुपालक को सूचना दी। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है। कंजेहरा गांव निवासी रामधेश यादव की भैंस देर रात घर से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन भैंस को करीब 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजकीय पशु अस्पताल अमड़ा के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मृत भैंस का पंचनामा कराया गया। हालांकि, एफआईआर दर्ज नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका।