क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे पटरी का अभाव लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। पटरी नहीं होने से पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर ही आवागमन करना पड़ता है।
जनवरी 2026 से अब तक अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कंजेहरा गांव के सामने धरना दिया।
एनएचएआइ के अधिकारियों के एक सप्ताह के भीतर पटरी निर्माण कराने का आश्वासन देने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरी के अभाव में 30 जनवरी को कंदवा के पास हुए हादसे में कम्हरिया गांव निवासी बीरबल राम (19) की मौत हो गई थी।