कमालपुर। क्षेत्र के जमुर्खा गांव में गला घोंटू बीमारी की चपेट में आने से रविवार को पशुपालक हरिराम के भैंस की तबियत खराब हो गई। पशुपालक ने इसकी सूचना पशु चिकित्सक व पशु धन प्रसार अधिकारी सुरेंद्र यादव को दी। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने भैंस का इलाज करना शुरू किया पर कुछ ही देर में भैंस की मौत हो गई। पशु चिकित्सक ने बताया कि पशुपालक द्वारा पानी में उगी घास खिलाने से भैंस गला घोंटू बीमारी की चपेट में आ गई थी जिससे उसकी मौत हो गई है।