चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 दुर्गा नगर निवासी नंदू सोनकर का छोटा पुत्र प्रमोद सोनकर (20) की रविवार की सुबह करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रमोद ई रिक्शा चालकर परिवार का गुजर बसर करता था। रविवार की सुबह वह ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था कि करेंट की चपेट में आ गया। घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया। नगर के वार्ड नंबर आठ दुर्गा नगर निवासी प्रमोद सोनकर अत्यंत गरीब परिवार का था। प्रमोद किसी के ई-रिक्शा को चलाकर परिवार का खर्च वहन करता था। रविवार की सुबह ई-रिक्शा चार्ज करने की केबल को बिजली के बोर्ड में लगा रहा था तार कटा होने की वजह से उसमें छू गया और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिवारजनों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवारजनों सहित शुभचिंतकों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा तथा रो-रोकर बेहाल हो गए। परिवारीजनों ने मृतक की शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नंदू सोनकर को 2 पुत्र दो पुत्रियां हैं जिनमें प्रमोद सोनकर छोटा पुत्र था।