फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे में पास हुआ 73.91 करोड़ का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के जनप्रतिनिधि बोर्ड की बेठक बुुधवार को वर्चुअल माध्यम से हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। लगभग सवा घंटे तक चली बैठक में पिछले वर्ष हुई आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास के लिए आवश्यक विभिन्न मदो में 73 करोड़ 91 लाख 38 हजार रुपये खर्च किये जाने पर सहमति बोर्ड के सदस्यों ने प्रदान की। नगर पालिका की ओर से प्रत्येक नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत में बैठक कर साल भर विकास में होने वाले खर्च व विभिन्न मदो से होने वाली संभावित आय का खाका खींचा जाता है। इस बार विधानसभा सत्र चलने के कारण बैठक अप्रैल माह के शुरुआत सप्ताह में नहीं हो पाई। इसके बाद कोरोना संक्रमण व पंचायत चुनाव में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते बैठक नहीं हो पाई थी। बैठक के अभाव में विकास कार्य बाधित पड़े हुए थे। विकास कार्यो को गति देने के लिए नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार व ईओ कृष्ण चंद्र की ओर से बुधवार को जनप्रतिनिधि बोर्ड की बैठक का आयोजन वर्चुअल रूप से किया गया। इसमें पिछले वर्ष हुई आय व व्यय समेत बची हुई धनराशि के साथ वर्ष 2021-2022 में होनी वाली आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया । विभिन्न मदो से 74 करोड़ 86 लाख 30 हजार रुपये आय व नाली, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्यो में 73 करोड़ 91 लाख 38 हजार रुपये खर्च किये जानेेे का बजट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बैठक में राजेश जायसवाल, सरिता देवी, वकार जाहिद, नायाब अहमद रिंकू, निधि तिवारी, विनय यादव, शुुुभम भारती, प्रिंयका तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, शीला देवी, पिंकी शर्मा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें