फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिस्ट महासंघ ने छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। सीबीएसई बोर्ड की ओर से संपन्न हुई 10वीं कक्षा में छात्रा प्राची मौर्या ने 99.2 व अदिति मौर्या ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। ऑल इंडिया बौद्धिस्ट महासभा की ओर से रविवार को छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जलीलपुर गांव निवासी संजय मौर्य की छोटी पुत्री अदिति व सूजाबाद गांव निवासी राजाराम मौर्य की पुत्री प्राची की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। ऑल इंडिया बौद्धिस्ट महासभा के अध्यक्ष भंते बुद्धू ज्योति महायेरा ने दोनों छात्राओं के घर पहुंच कर उनको माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मौर्य समाज की दोनों बेटियों ने परचम लहराया है। इनको सम्मानित करते हुए काफी गर्व हो रहा है। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर भंते महाकाव्य, भंते चक्रधारी, भंते धर्म चरण, राजाराम मौर्य, शंकरलाल मौर्य, विनय पटेल, किशन यादव, कन्हैया पटेल, प्रकाश, रंजन, अक्षत मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें