फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विधानसभा में जीत के बाद 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी बसपा’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रविवार को जनपद दौरे पर थे। इस दौरान चंदौली स्थित बसपा नेता अशोक त्रिपाठी छोटू के आवास पर भाईचारा की समीक्षा की। साथ भईचारा का गठन भी किया। इस दौरान बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि बसपा विधानसभा-2022 जीत दर्ज करने के बाद 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी। साथ ही प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करेगी, ताकि लोगों पर बढ़े आर्थिक बोझ को बांटा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी करार दिया। कहा कि भाजपा ने 2017 में सूबे की जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में महिलाएं अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थी, जबकि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा है, जिससे समाज में भय व आतंक का माहौल कायम है। कहा कि बसपा को पुन: प्रदेश की सत्ता में लौटने के लिए दृढ़ संकल्पित व पार्टी के प्रति संघर्ष करने की जरूरत है, तभी बसपा सुप्रीमो मायावती पुन: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनकर दबे-कुचले व दलितों का कल्याण कर सकेंगी। इस अवसर परे रामप्रकाश चौधरी, सुभाष चंद्र, मुकेश कुमार घनश्याम प्रधान, गुलशेर सिद्दीकी, राजेंद्र प्रधान, रामभोग मौर्य, सुनील पटेल, छोटू भारती, अशोक कुमार, त्रिभुवन चौहान, बनारसी राम, विजेंद्र कुमार, उमापति, कुंच बिहारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें