फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में आए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का भव्य स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं से विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। दावा किया कि चुनाव में बसपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं ने भीम राजभर का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले का चित्र भेंट किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, डीएन भारती (गुडलक), अविनाश लखन, दीपक चौहान, पं.सत्य प्रकाश फौजी, अजय चौधरी, धीरज चौधरी, शैलेश चौधरी, धनंजय कुमार, रोशन शर्मा, अभिषेक मेहता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें