फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64 वां जन्म दिन बुधवार को मुख्यालय स्थित एक लान में जनपद के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं का केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ सांस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से बसपा के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सेक्टर प्रभारी वाराणसी व आजमगढ़ मंडल इंदल राम ने कहा कि बसपा का गठन ही समता मूलक समाज की स्थापना के लिए हुआ है। पार्टी की शुरू से ही यह सोच रही है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी हो। कहा कि गरीबों के हक व अधिकार को केंद्र व प्रदेश सरकार दबाना चाह रही है। इसके लिए बहुजन समाज के लोगों को सतर्क रहना होगा। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के जनता परेशान हो चुकी है। देश व प्रदेश में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इसे रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है। ऐसे में जनता की उम्मीद बसपा सुप्रीमो मायावती से जुड़ गई है। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्म दिन पर ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक पार्टी के पक्ष में मतदान करें और सर्व समाज के लोगों को इसके लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि पार्टी के हो। इस दौरान प्रदीप कुमार, बृजेश बरेली, बाबूलाल बिंद, विकास गौतम, तिलकधारी बिंद, सुभाष चंद्र, घनश्याम प्रधान, संजय सिंह प्रधान, बनारसी राम, नईम अहमद, रतिश कुमार, सतीश कुमार भारती रहे। संचालन रामकेवल अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें