फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी अंतिम विदाई: करंट लगने से बीएसएफ जवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 16 May 2026 04:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले के करजरा गांव में करंट लगने से बीएसएफ जवान का निधन हो गया। वह छुट्टी लेकर घर आए थे। जवान की तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। घटना से परिवार में चीख- पुकार मची है। 
विज्ञापन
चंदौली के लाल को लाल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के करजरा गांव निवासी बीएसएफ जवान आनंद कुमार का शुक्रवार को करंट लगने से निधन हो गया। शनिवार को धानापुर थाना क्षेत्र के गुरैनी गंगा घाट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिसकर्मी और परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन


आनंद कुमार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह गुरैनी गंगा घाट पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान हर आंख नम थी और लोगों ने भारत माता के जयघोष के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बताया गया कि आनंद कुमार तीन वर्ष पूर्व सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी और वह अवकाश पर अपने घर आए हुए थे। वह तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता राम बचन यादव किसान हैं, माता बिंदु देवी हैं और वह अविवाहित थे।

ग्रामीणों ने बताया कि आनंद कुमार सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ युवक थे। बीएसएफ में चयन होने पर पूरे गांव में गर्व और खुशी का माहौल था। उनके असामयिक निधन से करजरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें