फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ के जवान आनंद यादव का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
धीना में बीएसएफ जवान आनंद यादव को गार्ड ऑफ ऑनर देते जवान। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
क्षेत्र के करजरा गांव में करंट की चपेट में आने से मृत बीएसएफ के जवान आनंद यादव का अंतिम संस्कार गुरैनी गंगा घाट पर शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ हुआ। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पिता रामबचन यादव ने पुत्र को मुखाग्नि दी। पिता के अनुसार, करजरा गांव निवासी आनंद यादव (26) वर्ष 2022 में वार्डर सिक्योरिटी फोर्स में भर्ती हुए थे। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। वह 15 दिन की छुट्टी लेकर पांच दिन पहले ही घर आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर की सफाई के दौरान टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें धानापुर उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह जैसे ही जवान का शव गांव पहुंचा। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें