फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी व दस्त के बाद सगे भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के दुर्गावती में इलाज के दौरान एक निजी क्लीनिक में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थिति में दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे सगे भाई बहन थे। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दुुर्गावती थाना क्षेत्र के खामीदौरा गांव के दलित बस्ती के रहने वाले रविकांत राम ने बताया कि बड़ी बेटी निराशा(10) और बेटा सत्यानंद (03) की बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों को उल्टी और दस्त होने लगे। रात में गांव में उपचार हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह दोनों को दुर्गावती स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर बाइक से बच्चे को लेकर चंदौली स्थित एक अस्पताल आये। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती उनकी बेटी निराशा ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ एक ही घर में भाई- बहनों की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें