फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को तुरंत राहत पहुंचाएं

Wed, 24 Aug 2016 01:41 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों से पूछताछ करते कमिश्नर नितीन रमेश गोकर्ण
विज्ञापन
आयुक्त वाराणसी मंडल नितिन रमेश गोकर्ण ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट  सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों  संग बैठक की। इस दौरान जिले में बाढ़ की स्थित की जानकारी ली और पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित गांवों में राहत सामग्रियों को उपलब्ध कराए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अधिकारियों को फसलों के क्षेत्र का सर्वे कराने, बाढ़ चौकियों  में वायरलेस सेट लगाने, बाढ़ नियत्रंण कक्ष में मिलने वाली  सूचनाओं  का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने क्षेत्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने दवाओं की उपलब्धता  बनाने रखने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया।  कहा कि लोगों में क्लोरीन की गोली वितरित करायी जाए तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव  कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित  क्षेत्रों में साफ-सफाई का कार्य सफाईकर्मियों की टीम बनाकर कराएं।
पशुओं के लिए  चारा-भूसा की व्यवस्था करने, प्रभावित गॉव में कोटेदार के माध्यम से मिट्टी  का तेल, माचिस का वितरण कराने, पेयजल की आपूर्ति बनाये रखने, शहरी  क्षेत्रों से भी जल निकासी सुनिश्चित कराई की बात कही। पुलिस महानिरीक्षक एस के भगत ने कन्ट्रोल रूम में वायरलेस सेट आपरेटर के साथ लगाये जाने  के निर्देश देते हुये कहा कि रोस्टरवार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी विभागवार लगाएं।  बाढ़ चौकियों पर प्रशासनिक एवं पुलिस  अधिकारी बने रहे और क्षेत्र का भ्रमण करें। लगातार गतिविधियों की जानकारी देते रहें।
विज्ञापन

क्षेत्र के लेखपाल  एवं ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों से सम्पर्क में रहे ।जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि बाढ़ से  प्रभावित लोगों को राहत शिविर में ठहराया गया है तथा उन्हें राहत सामाग्री  उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर पुलिस  अधीक्षक किरीट राठौड़, राजीव बनकटा, एमपी सिंह, बीबी पाण्डेय, बीबी सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें