बरहन में पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व सांसद रामकिशुन यादव।
कमालपुर क्षेत्र के बरहनी कस्बे में शुक्रवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय सहित वाराणसी के पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया।
संजय बजरंग नगर और अवधेश महाराजपुर के बीच पांच हजार रुपये की इनामी कुश्ती में अवधेश ने बाजी मारी।
जितेंद्र पहलवान सद्गुरु अखाड़ा मांगलपुर ने बबलू गया सेठ अखाड़ा को पटखनी देकर 3000 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अपने नाम किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा अखाड़ों के उस्तादों को अंग्रवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कहा कि आज भ्ाी कुश्ती का खेल लोगेें में रोमांच पैदा करता है।
इस अवसर पर कामता यादव, कपिलदेव यादव, हवलदार यादव, गुरुप्रकाश, जगमेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, सर्वजीत यादव, रामा सिंह के साथ ही काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।