ज्योति पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर ही पूरा शहर रोशनी से नहा उठा।
घरों को विद्युत झालरों से सजा दिया गया। इससे चहुंओर रंग बिरंगी रोशनी ही
दिख रही है।
दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में भी रौनक रही। बाजार सजे
रहे और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, मोमबत्ती, चूरा लाई, दीपक आदि की खरीददारी
के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी।
मंगलवार दैनिक उपयोग की सामनों
और पूजा पाठ के सामानों की खरीदारी खूब हुई। वही घरों की सजावट के लिए भी
सामानों की खूब खरीद फरोख्त हुई। मान्यता के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी
गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती और घरों को सजाया जाता है।
इसी
मान्यता के तहत मंगलवार को मूर्तियों की खूब खरीददारी हुई। अधिक बिक्री को
देखते हुए नगर में जीटी रोड के किनारे मूर्तियों की तीन से चार दर्जन
अस्थायी दुकानें खुल गई।
यहां बीस रुपये से पांच सौ रुपये तक की लक्ष्मी
गणेश, भगवान शंकर, श्रीकृष्ण राधा, राम जानकी, ग्वालिन, खिलौने, गुल्लक आदि
बिके। सर्वाधिक बिक्री मिट्टी के दीपों की हुई।
इसके साथ ही नगर में जीटी
रोड के किनारे चूरा, लाई, लावा, चीनी की मिठाइयों की दूकानें सजी रही।
फुटकर ही नहीं थोक भाव में लोगों ने फूलझडी, सुतली बम, आलू बम, बिड़ी बम,
आकाशतारा, अनार आदि की बिक्री हुई। दूसरी तरफ घरों में लोगों ने खूब साफ
सफाई की और घरों को विद्युत झालरों से सजाया।