फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन बार के सभासद रहे बृजेश गुप्ता बने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वेस्टर्न बाजार से तीन बार के सभासद बृजेश गुप्ता को शहर अध्यक्ष बनाया है। बृजेश पुराने कांग्रेसी हैं। वे 2004 और 2005 में युवा कांग्रेस के मुगलसराय के शहर अध्यक्ष बनाए गए थे। 2010 में कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष और 2012 में कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा कांग्रेस के ब्लॉक रिटर्निंग अफसर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई के संगठन मंत्री भी रहे हैं। नगर के लाठ नंबर एक के मूल निवासी बृजेश गुप्ता पिछड़े समाज से आते हैं। उनके पिता स्व. मोहनलाल गुप्ता भी कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के सिंबल से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। चुनाव में वे दूसरे स्थान पर रहे। बृजेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी ईमानदारी और लगन से निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें