फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शादी के बाद भागने लगी दुल्हन, ससुराल वालों ने पकड़ा

विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली में विवाद के बाद दुल्हन से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। शादी के नाम पर ठगी का एक और मामला मंगलवार की रात सामने आया। मथुरा के युवक ने बिहार की युवती से चकिया के काली मंदिर पर शादी की। शादी के बाद युवक पत्नी के साथ पीडीडीयू जंक्शन पहुंचा तो दुल्हन भागने लगी। युवक के परिवार वालों ने दुल्हन को पकड़ लिया। मुगलसराय कोतवाली में पूरी रात पंचायत चली। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। दिसंबर में भी इसी तरह ठगी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

चंदौली में शादी कराने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य कानपुर, मथुरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवकों को शादी कराने का झांसा देते हैं। बिहार के युवती से शादी कराई जाती है और इसके बाद दुल्हन जेवर और पैसे लेकर भाग जाती है। मंगलवार की रात भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। मथुरा निवासी एक युवक की शादी चकिया क्षेत्र में कराई गई थी।
शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर मथुरा लौटने लगा। वह पीडीडीयू जंक्शन के सामने वीआईपी गेट के पास पहुंचा तभी दुल्हन ने साथ जाने से इनकार कर दिया। वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगी। इससे दूल्हे और उसके परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन

परिजनों ने जब शादी कराने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, तब तक वह 20 हजार रुपये नकद और लगभग 80 हजार रुपये के जेवर लेकर फरार हो चुका था। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को मुगलसराय कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू की। इसके पहले 28 दिसंबर की रात भी इसी तरह का मामला सामने आया था।
इस समय भी मध्य प्रदेश के युवक की शादी बिहार की युवती से हुई थी और विदाई के समय पीडीडीयू जंक्शन से दुल्हन भागने लगी। पुलिस ने मामले में पंचायत की और दोनों पक्षों में समझौता कराया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दलाल के जरिए युवक युवती की शादी हुई थी। दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष अपने घर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें