गायत्री परिवार की ओर से क्षेत्र के जफरपुर गांव में आगामी दस फरवरी से
होने वाले पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ और और प्रज्ञा पुराण कथा के लिए
रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। इस दौरान
गायत्री मंत्र से इलाका गूंज उठा।
जफरपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ
पर 10 फरवरी से पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा होगी।
इसके लिए रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे समारोह पूर्वक भूमि पूजन किया गया।
प्रदीप कुमार ने भूमि पूजन किया। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ सैयदराजा के
जितेन्द्र जायसवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
बताया कि दस फरवरी को
महायज्ञ की शुरुआत होगी। पहले दिन 32 सौ साहित्यिक पुस्तकों की शोभायात्रा
निकाली जाएगी। 11 फरवरी को गायत्री महायज्ञ, संस्कार, युवा गोष्ठी और
प्रज्ञा पुराण कथा होगी।
बारह फरवरी को सुबह प्रज्ञा योग, दोपहर में देव
पूजन, तेरह फरवरी को नारी जागरण गोष्ठी होगी। चौदह को गायत्री महायज्ञ की
पूर्णाहुति और जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। भूमि पूजन
के दौरान संतराज यादव, हरिलाल साहू, सुभाषचंद्र जायसवाल, शिवरतन, जिउत आदि
रहे।