फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से जला डंपर

Mon, 29 Feb 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के समीप रविवार की सुबह गिट्टी गिरा रहे डंपर से टकरा कर हाईटेंशन तार टूट गया। जिससे डंपर में आग लग गई। चालक गाड़ी स्टार्ट छोड़ कर ही भाग निकला।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक युवक ने उधर से गुजर रहे लोगों को रोका और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। युवक की सूचना पर बिजली विभाग ने लाइन काटी, लेकिन तीन से चार घंटे तक सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा और फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। डंफर पूरी तरह जल गया। तब सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।


सकलडीहा अमड़ा मार्ग की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। कार्यदायी संस्था जगह जगह डंपर से गिट्टी, मिट्टी आदि गिरा रही है। इसी काम में लगा डंपर गिट्टी लेकर रविवार की सुबह साढ़े छह बजे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंचा। उसने गिट्टी गिराने के लिए डाला उठाया, तभी सड़क के ऊपर से गुजरे रेरूआ फीडर के लिए गए हाईटेंशन तार से टकरा गया। जिससे तार टूट कर डंपर पर गिर गया।
विज्ञापन


 यह देख डंपर चालक गाड़ी बंद करने का भी मौका नहीं पा सका। बीच सड़क पर धू धू कर जलते डंपर को देख कर सड़क पर खलबली मच गई। रास्ते से गुजर रहे कोरमी गांव निवासी सोनू राज ने अन्य राहगीरों को रास्ते से गुजरने से रोका और दूसरे रास्ते से उपकेंद्र पहुंच कर लाइन कटवायी। 

करीब एक घंटे बाद दल बल के साथ थानाध्यक्ष रमेश यादव मौके पर पहुंचे और आवश्यक लिखा पढ़ी कर चले गए।
सूचना के घंटों बाद दोपहर बारह बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची और डंपर पूरी तरह जल गया। डंपर किसका था और चालक कौन था इसका पता नहीं चला। डंपर बुझने के बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें