नौबतपुर मेडिकल कालेज के निरीक्षण के बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से सैयदराजा जनसभा के लिए आ रहे थे। रास्ते में बगही गाव के पास दो युवक अचानक काफिले के बीच में आ गए और काला झंडा लहराने लगे। रणजीत यादव और महेश सोनकर नाम के युवकों कला झंडा लहराते हुए सरकार के विरोध में बाजी शुरू कर दी। इससे सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। फ्लीट के आसपास तैनात सुरक्षा कर्मी भागे और दोनो युवकों को पकड़ लिया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन दोनों की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। बाद में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने आपराधिक कानून अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम के काफिल के आगे आकर काला झंडा दिखाने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें परशुरामपुर थाना अलीनगर निवासी रणजीत यादव और वार्ड नं 5 अलीनगर के निवासी महेश सोनकर शामिल हैं।