फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्राह्मण महासभा कराएगी जिले में उपनयन संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की जिला ईकाई की बैठक सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सामूहिक उपनयन संस्कार कराने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने वाराणसी में छह वर्षीया मासूम से दुष्कर्म की कड़ी निंदा की। जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने उपनयन संस्कार की जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में कम से कम 11 बच्चों का संस्कार होगा जो 15 वर्ष से कम उम्र के होंगे। उन्होंने जिले के ब्राह्मण परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के उपनयन के लिए संगठन से संपर्क कर बच्चों की पूरी जानकारी दर्ज कराएं। बैठक में श्रीधर उपाध्याय, वीरेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र पांडेय, एनके मिश्रा, सुधाकर दुबे, एसएन तिवारी, अनिल तिवारी, विशेश्वर मिश्रा, आदि उपस्थित रहे। संचालन संचालन संतोष ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें