फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है : डॉ. महेंद्रनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीूय नगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंदौली के पूर्व भाजपा सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार को सुभाष पार्क के पास नव निर्मित मां काली मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

इसके पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री का पीडीडीयू नगर में भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत बताया। पीडीडीयू जंक्शन के पास प्राचीन काली मंदिर सड़क चौड़ीकरण के कारण तोड़ दिया गया था। मां काली को सुभाष पार्क के समीप स्थित नए मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नहीं पहुंच पाए थे। ऐसे में सावन माह में पहले सोमवार के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मां काली के पूजा की योजना बनाई थी। सुबह से ही यहां पूजा अर्चना के बाद भंडारे की तैयारी चल रही थी।
मीडिया से बातचीत में डॉ. पांडेय ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव पर चर्चा की। कहा कि भाजपा एक कैडर और जन आधारित पार्टी है, जो संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारियों में लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें