फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में पलटी बोलेरो, बाल-बाल बची सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के पई-सिसौरा मार्ग पर मंगलवार की देर रात घने कोहरे के कारण बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सिसौरा पुलिया के पास नहर में पलट गई। हांलाकि बोलेरो में सवार सभी बाराती बाल-बाल बच गए। वहीं चालक को मामूली चोट आई है। बुधवार की सुबह क्रेन की मदद से बोलेरो को नहर से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर दुर्गावती बिहार निवासी चालक बालिस्टर जमानिया से मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बोलेरो से रात के 12.30 बजे पई सिसौरा मार्ग से होते हुए बिहार जा रहा था। बोलेरो में करीब आधा दर्जन बाराती सवार थे। घने कोहरा के चलते सिसौरा पुलिया के पास मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़े और किसी तरह चालक बालिस्टर सहित वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाल कर दूसरे वाहन से घर भेजवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें