फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे पर लटका मिला अस्पताल संचालिका का शव

विज्ञापन
सरेसर गांव मे मृत भूमिका शर्मा उर्फ गुड़िया। फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में बुधवार की दोपहर निजी अस्पताल की संचालिका का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पंचनामा के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सरेसर गांव निवासी रघुनाथ विश्वकर्मा की बेटी भूमिका शर्मा उर्फ गुड़िया (48) की शादी भभौरा गांव निवासी ईश्वरचंद्र से हुई थी। पति से अनबन के बाद वह मायके में रह कर निजी अस्पताल का संचालन कर रही थी। बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर में उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को काम पर लगा दिया और एक कर्मचारी को नाश्ता लाने के लिए बाहर भेज दिया। इसके बाद वह अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में चली गईं और अंदर से दरवाजे बंद कर लिए।
काफी देर तक वह बाहर नहीं आईं तो नाश्ता लेकर लौटे कर्मचारी को संदेह हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कर्मचारियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो भूमिका का शव पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। परिजन उन्हें गोधना स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




बताया जाता है कि भूमिका की दो बेटियां और एक बेटा है। करीब डेढ़ महीने पहले उनकी 22 साल की छोटी बेटी जानू की सीढ़ी से गिरने के कारण मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि बेटी की मौत के बाद से भूमिका अवसाद में थी। अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि परिजनों के कहने पर पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें