फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
संजय, फाइलफोटो
विज्ञापन
पड़ाव। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद वार्ड के डोमरी में शनिवार दोपहर एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान संजय सहनी उर्फ कल्लू (35) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संजय मजदूरी करते थे, जबकि उनकी पत्नी जमुना देवी घरों में खाना बनाने और घरेलू काम करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी दीपा की शादी चंदौली के पचपेड़वा में तय हुई थी। बृहस्पतिवार को लड़के पक्ष और शुक्रवार को लड़की पक्ष का छेका हुआ था।
बताया गया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे संजय का शव घर में लगे कुंडे के सहारे फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रामनगर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

संजय, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें