फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भुईली खास गांव निवासी राजनाथ यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहू आशा यादव (28) पत्नी राजेश यादव ने रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। साड़ी के सहारे फंदे पर लटकने की जानकारी होने पर पति राजेश ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर रोशनदान तोड़कर वह कमरे में दाखिल हुआ और साड़ी काटकर आशा को नीचे उतारा। उस समय वह अचेत थी। परिजन उसे नारायणपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्री रिद्धि और एक पुत्र रियांश हैं। उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें