फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंद्रप्रभा नदी में डूबे दो और किशोरों के शव मिले, नाविक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी थाना के कोदोचक डवरी कला गांव में चंद्रप्रभा नदी में डूबे दो किशोरों के शव 36 घंटे बाद बुधवार की सुबह मिले। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर बुधवार को पुलिस ने नाविक पिंटू सोनकर (35) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोदोचक ग्राम पंचायत के डवरी कला गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में 27 अक्तूबर की शाम जर्जर नाव पर बैठकर छह किशोर छठ पूजा की वीडियो बना रहे थे। इसी बीच नाव असंतुलित होकर नदी में पलट गई।
नाव पलटता देख नदी के किनारे पूजा कर रही महिलाओं और उपस्थित लोगों ने शोर मचाया। वहीं कुछ लोग डूबे लोगों का बचाने के लिए कूद पड़े। इस दौरान नाव पर सवार मंटू, पिंटू और रितेश तैरकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन

वहीं यश (16) पुत्र श्यामदास, पीयूष (13) पुत्र नीतू देवी और अरुण (14) पुत्र कैलाश गहरे पानी में डूब गए। एसडीआरएफ की ओर से काफी तलाश के बाद देर रात अरूण का शव बरामद हो गया।
इसके बाद बारिश होने के कारण तलाश रोक दी गई। मंगलवार की सुबह डीएम चंद्रमोहन गर्ग अधिकारियों की टीम के साथ फिर से गांव में पहुंचे। यहां एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और किशोरों की तलाश शुरू की गई।
वहीं किशोरों की तलाश के लिए निजी गोताखोर भी लगाए गए। दिन भर की कवायद के बाद भी देर शाम तक किशोरों का पता नहीं चला। बुधवार को एनडीआरएफ ने फिर से तलाश शुरू की। इस दौरान घटना स्थल से कुछ दूरी पर यश (16) और पीयूष (13) का शव उतराया हुआ दिखा।
एनडीआरएफ ने दोनों शवों को बरामद किया। 36 घंटे बाद डूबे किशोरों का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि डूबे दो किशोरों के शव बरामद हो गए। इसके साथ ही तीनों किशोरों के शव बरामद हो चुके हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चार की क्षमता, नाव पर बैठाया था सात सवारी
छठ के दिन हुई नाव हादसे में तीन नाबालिगों की मौत के मामले में बबुरी पुलिस ने बुधवार को आरोपी नाविक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को छठ पूजा के दौरान चंद्रप्रभा नदी में नाव पलटने से तीन किशोरों की डूबकर मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी पिंटू सोनकर निवासी डबरीकला ने चार सवारी की क्षमता वाली नाव पर सात लोगों को बैठाकर नदी में घुमा रहा था। जिनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। अधिक भार होने से नाव बीच नदी में पलट गई, जिससे तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी पिंटू सोनकर को उसके घर डबरीकला गांव से सुबह 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें