चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के पश्चिम वाहिनी घाट के पास मंगलवार की दोपहर एक किशोरी बलुआ पुल से गंगा नदी में गिर गई। किशोरी की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद मल्लाहों ने अपनी नावों को गंगा में उतार दिया। तेजबहाव के बाद भी किसी प्रकार मल्लाहों ने किशोरी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुुलिस किशोरी को अपने साथ ले गई और उस उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल किशोरी की स्थिति खतरे के बाहर है। थाना प्रभारी अतुल कुमार बताया कि किशोरी को बचा लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।