फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बीएमपी का महंगाई, सिलिंडर और स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते बहुजन मु​क्ति पार्टी के कार्यकर्ता। जागरूक पाठक
विज्ञापन
चंदौली। बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) ने रविवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जिला मुख्यालय पर ‘धक्का मार आंदोलन’ चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली के स्मार्ट मीटरों में कथित धांधली समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बहुजन मुक्ति पार्टी और विभिन्न सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान बीएमपी के उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से बहुजन समाज और आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।
ज्ञापन में स्मार्ट मीटरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए। अनिल कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जिस प्रकार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए कथित तौर पर जनता के वोटों की चोरी की जाती है, उसी प्रकार निजी कंपनियां स्मार्ट मीटरों के माध्यम से लोगों से अतिरिक्त धन वसूल रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बिजली व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। साथ ही बहुजन बाहुल्य क्षेत्रों में अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक बिजली कटौती किए जाने का भी आरोप लगाया। इसके अलावा पार्टी ने घरेलू और कॉमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों में कमी की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
प्रदर्शन में रामबली सत्यार्थी, बाबूलाल लोहार, भैरोनाथ, यशवंत यादव, भरत यादव अनिल कुमार त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, चंदौली), सूरज राम और शिवभजन पाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें