इलिया। खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके शहाबगंज ब्लाक के गांवों में शौचालय आधे अधूरे है। कहीं शौचालय का उपयोग कूड़ा कबाड़ा रखने के लिए हो रहा है तो कहीं शौचालय के दरवाजे गायब हैं और उसका उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में लोग आज भी खुले में शौच के लिए जा रहे हैं।
स्थानीय विकास खंड के इलिया के आदिवासी बस्ती , दलित बस्ती का नजारा ही कुछ अलग ही नजर आ रहा है। यहां पर शौचालय बना दिया गया है लेकिन छत नहीं है और इज्जत घर के दरवाजे भी उखड़ गए। इज्जत घरों में कूड़ा करकट और ईंट पत्थर भी रखें हैं। ग्रामीणों के अनुसार विकास खंड के सभी गांव की हालत कमोबेश यही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धर्मजीत ने बताया कि शौचालय सभी गांव में बना दिए गए हैं यदि अपूर्ण है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।