फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Mon, 18 May 2015 02:07 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पंद्रह दिनों में दो बार हुई पेट्रो मूल्य वृद्धि से नाराज समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में तलाशपुर मोड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता मूल्य वृद्धि वापस लो का नारा लगा रहे थे।
विज्ञापन



इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सयुस के जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोगों के साथ धोखा देने का काम कर रही है। सरकार मंहगाई वृद्धि को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पुतला फूंकने वालों में परमेंद्र यादव, दिलीप गोड़, रंजीत यादव, जुनेद खां, इरफान खां, रमाशंकर, कृष्णानंद, अयोध्या प्रसाद, अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें