विकास क्षेत्र चहनियां के ग्रामसभा रमौली में समाजवादी पेंशन में व्यापक
धांधली व विकास के नाम पर की जा रही लूट खसोट को लेकर समाजवादी पार्टी
महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में
नाराज ग्रामीण महिलाओं ने गांव में जुलूस निकाल ग्रामप्रधान का पुतला दहन
किया।
इसके बाद रमौली स्थित प्राथमिक विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया।
सभा
को संबोधित करते हुए सुषमा यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन में हो रही
धांधली चिंताजनक है। पेंशन सूची से पात्रों का नाम हटाकर अपात्रों का नाम
डालने से गरीबों के साथ धोखा किया जा रहा है।
कहा कि पिछड़ी
जातियों को अनुसूचित जातियां तथा जनजातियां बनाकर पेंशन का वितरण करा दिया
जा रहा है। जिससे सही हाथों में पेशन नहीं पहुंच पा रहा है।
सुषमा
यादव ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने
की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सुमित्रा देवी, रजिया बोगम, जुबैदा
बेगम, सरस्वती देवी, कृष्णावती यादव, नूरजहां बेगम, सुशीला सहित सैकड़ाें
महिलायें उपस्थित रहीं।