फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने पर फूंका पुतला

Tue, 19 May 2015 02:16 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति न मिलने से नाराज लालबहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय के गेट पर छात्र नेता कपिल यादव के नेतृत्व में समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्रों का कहना रहा कि महाविद्यालय के बीए, एमए व बीकाम के बहुत सारे छात्रों की छात्रवृत्ति इस सत्र में अभी तक नहीं आई है।


छात्रों का कहना रहा कि सभी छात्रों ने छात्रवृत्ति का फार्म भर दिया है। बावजूद इसके समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते शासन के आदेश के बाद भी छात्रवृत्ति अभी तक छात्रों के खाते में नहीं भेजी गई है। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सतेंद्र यादव, अमित यादव, सुभाष, अमित, तौसिफ आरिफ, मनोज, संदीप, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चंदू व आलोक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें