फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भाजपा जनप्रतिनिधि ने महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
चकिया में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देतीं भाजपा कार्यकत्रियां। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
चकिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को भाजपा की महिला जनप्रतिनिधियों ने नगर में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड-6 सिविल लाइन पूर्वी की सभासद एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मीना विश्वकर्मा और शासन की ओर से नामित सभासद एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल ने महिलाओं से संवाद किया।
दोनों ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पहले से योजनाओं का लाभ ले रही महिलाओं से भी बातचीत की। अन्य पात्र महिलाओं को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें