नियामताबाद के एकौनी में सड़क का लोकार्पण करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : कृषि विभाग का लिपिक पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
पीडीडीयू नगर। नियामताबाद ब्लॉक के अंतर्गत एकौनी गांव में 40.42 लाख रुपये की लागत से बने राजकीय नलकूप संख्या-454 से किसानों को पानी मिलना शुरू हो गया। सोमवार को मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने नलकूप का उद्घाटन क्षेत्रीय लोगों के हाथ से कराया। नलकूप से एकौनी सहित आस-पास के गांवों में किसानों के खेतों को पानी मिलेगा।
विधायक ने कहा कि नलकूप को चालू होने से क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई की समस्या नहीं होगी। नलकूप न होने से किसानों को परेशानी हो रही थी। बारिश न होने की स्थिति में किसानों को समय से पानी नहीं मिलता था। निजी साधन से खेतों की सिंचाई में अत्यधिक पैसे खर्च हो जाते थे। समस्या को देखते हुए प्रयास कर ट्यूबवेल को चालू कराया गया है। कहा कि मुगलसराय विधान सभा में ट्यूबवेल के अलावा 15 और 15 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता विनय वर्मा, पिछड़ा आयोग के सदस्य सत्येंद्र सिंह बीनू, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, लकड़ू सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।