फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समाज को बांट कर रही चुनावी राजनीति - प्रदीप तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सामाजिक तथा धार्मिक समरसता वाले भारत देश में भाजपा समाज को बांट कर चुनावी राजनीति कर रही है। इससे समाज में कटुता, अराजकता का माहौल बन रहा है। भाजपा के शासन में बेरोजगारी तथा मंहगाई चरम सीमा पर है एवं भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इससे त्रस्त प्रदेश के लोगों की निगाहे समाजवादी पार्टी पर टिकी हुई है। ये बातें स्थानीय गांधी पार्क में शनिवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के आओ चले बूथ पास चैपाल में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। माफिया के उन्मूलन के नाम पर पिछड़े समाज के लोगो का उत्पीड़न किया जा रहा है। सभा में लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव सुधाकर कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप यादव, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार एडवोकेट, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, प्रवीण सोनकर, प्रभुनारायण यादव, दशरथ सोनकर, डॉ. रामअधार जोसेफ, राजप्रिया इंदू, मृत्युंजय पांडेय, महेन्द्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें