फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ढोल-नगाड़े से हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
चंदौली ​​स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, सा
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के स्वागत में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में काशीनाथ सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा की राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह ने कहा कि भाजपा ने एक सक्षम और कुशल व्यक्ति को संगठन की कमान सौंपी है। राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि काशीनाथ सिंह ने छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों की शुरुआत की और बाद में बूथ स्तर पर पार्टी कोमजबूत करने में भूमिका निभाई। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां मेहनत और कार्यकुशलता के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि काशीनाथ सिंह इसका ताजा उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और कार्यशैली के दम पर यह दायित्व प्राप्त किया है। चकिया भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ेगा। मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि काशीनाथ सिंह संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें