फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक में बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी आभा जायसवाल को 98 वोटों से विजयी घोषित किया गया। वहीं, सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार इशरत खातून कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पिछले साल हुए नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा की रीता मध्येशिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। गंभीर बीमारी के कारण इस साल जुलाई में उनका निधन हो गया था। इसके बाद उपचुनाव कराया गया, जिसमें आठ ओबीसी महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। 17 दिसंबर को हुए मतदान में कुल 9104 वोट पड़े थे।
बृहस्पतिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई। मतों की गिनती के दौरान 8868 वोट वैध पाए गए जबकि 236 अवैध मतों को रद्द कर दिया गया। भाजपा उम्मीदवार को शुरुआत से ही बढ़त मिल गई थी। तीन चक्रों की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार आभा जायसवाल को विजेता घोषित किया गया। आभा को 3539 वोट मिले जबकि 3441 मत पाकर सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार इशरत खातून दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज बेगम को महज 338 वोट मिले। इनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार उम्मे अवीबा को 13, शहनाज को 105, श्वेता गुप्ता को 6 और सबीना बेगम को 65 वोट मिले। वहीं, 10 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। अंत में निर्वाचन अधिकारी विराग पांडेय ने भाजपा प्रत्यासी आभा जायसवाल को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
सपा और कांग्रेस के मतों में हुआ बिखराव : उपचुनाव में सपा और कांग्रेस की राहें जुदा होने से दोनों के मतों में बिखराव हो गया। इसका असर यह हुआ कि कड़ी टक्कर के बाद भी सपा समर्थित निर्दल उम्मीदवार को काफी कम वोट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी को भी महज 338 वोट मिले।
दरअसल, नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने अपना मैदान में उतारा। इसके बाद सपा ने निर्दल प्रत्याशी इशरत खातून को अपना समर्थन देने का एलान कर दिया। भाकपा-माकपा का समर्थन भी कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं मिला। इससे भाजपा प्रत्याशी की जीत की राह आसान हो गई।
मतगणनास्थल पर रहे सुरक्षा के खड़े प्रबंध : चंदौली स्थित पॉलिटेक्निक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ सदर राजेश राय, थानाध्यक्ष राजेश सिंह, गगन राज सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी। वहीं, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव और पर्यवेक्षक राजेश कुमार की निगरानी में मतों की गिनती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें