सपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ओलावृष्टि से किसानों की फसल
बर्बाद हो गयी। मगर प्रदेश सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की जगह कुछ पैसे
देकर राहत देने का नाटक कर रही है।
यह सरकार किसान विरोधी है। और
इस सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है।
उक्त बातें तहसील मुख्यालय पर
मंगलवार को आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता व सकलडीहा विधायक सुशील
सिंह ने कहीं।
किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में चलाये जा
रहें चार दिवसीय भाजपा के धरना- प्रदर्शन के क्त्रस्म में यहंा तहसील
मुख्यालय गेट पर सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपाई
इकट्ठा हुए।
धरना प्रदर्शन में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में चाचा-
भतीेजे की सरकार चल रही है। और मिलकर बांट कर विकास के सारे पैसे हजम किए
जा रहे हैं।
सड़कें खस्ताहाल हो गयी हैं और किसानों को समय पर बिजली व पानी
नहीं मिल पा रहा है। इस सरकार में किसानों का उत्पीड़न बढ़ गया है। आएदिन
किसानों के आत्महत्या की खबरें सुनने को मल रही हैं।
राज्य सरकार
महानगर में मेयर को किसी के भी प्रस्ताव पर बर्खास्त करने के लिए विधेयक
लाना चाहती है, जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। धरना प्रदर्शन
के अंत में उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंंह को सात सूत्रीय मांग पत्र
सौंपा गया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता प्रमोद सिंह व संचालन उदय प्रताप
पप्पू ने किया।
धरना प्रदर्शन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश
गुप्ता, रामअधार गुप्ता, संजय त्रिपाठी, देवेन्द्र दत्त पांडेय, हरवंश
पटेल, कमलापति पांडेय, बनवारी पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, नन्हकू राजभर,
अवधेश सिंह, अंकित सिंह, शैलेन्द्र पांडेय व रामजी गोड़ सहित कई अन्य शामिल
रहें।