फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। धीना थाना क्षेत्र के अमड़ा-तुलसी आश्रम मार्ग पर मचवा और इमलिया गांव बीच रविवार को सुबह गैस सिलिंडर लदे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। इसके बाद वाहन छोड़कर चालक भाग गया। वहीं, युवक की मौत से नाराज लोगों ने शव को सड़क पर रखकर ढाई घंटे तक चक्काजाम किया।
सकलडीहा कोतवाली के कसवड़ गांव निवासी लालू जायसवाल (22) पुत्र रामजी जायसवाल सुबह बाइक से अमड़ा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था।
इमलिया और मचवा गांव के बीच अमड़ा की ओर से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने सामने से उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार लालू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद भागने के चक्कर में ट्रक सड़क किनारे मिट्टी में धंस गया। इसके बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

ढाई घंटे बाद 10:30 बजे सीओ सकलडीहा रघुराज के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालू चार भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। सीओ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें