मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित कुल्हड़ियां गांव के समीप एनएच- दो पर रविवार की देर रात ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई तथा युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जाता है कि बाइक सवार युवक शिवजी गुप्ता एवं मौसमी बनारस से अपने घर कुदरा लौट रहे थे। इस दौरान दुर्गावती थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया मोड के पास बाइक डिवाइडर पर बाइक उछल गई, जिससे युवती बाइक से दूर गिर पड़ी तथा युवक पीछे से आ रही ट्रक के चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल युवती का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।